लियोनेल मेस्सी से मिले करीना कपूर और उनके बेटे, सोशल मीडिया पर वायरल

फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी रविवार को मुंबई पहुंचे, जहां उनका GOAT इंडिया टूर 2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर अली खान के साथ मेस्सी से मिलने पहुंचीं। करीना और उनके बेटे मेस्सी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और सभी काफी खुश नजर आए। इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मेस्सी से मिलने से कुछ घंटे पहले ही करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने और बेटों की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों फुटबॉल जर्सी पहने हुए थे। जहांगीर की जर्सी पर “Argentina” लिखा था और तैमूर की जर्सी पर Messi का नाम। करीना खुद खाकी ड्रेस में नजर आईं।

मेस्सी के मुंबई आगमन पर उनके चाहने वाले Taj Mahal Hotel के बाहर एकत्र हुए और सुपरस्टार को देखने के लिए उत्साहित थे। इससे पहले हायदराबाद और कोलकाता में उनके स्वागत ने भी फुटबॉल फैंस को रोमांचित किया था।
महाराष्ट्र के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने मेस्सी के दौरे के दौरान राज्यभर के अंडर-14 फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का अनुभव देना और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करना है।





