NM वेरिफाइड

NM Verified: ट्रेन पर स्टंट का यह वीडियो है AI-Generated

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का चलती ट्रेन पर स्कैटिंग करता नजर आ रहा है. वहीं वह कुछ देर बार एक दुर्घटनापूर्ण हादसे का शिकार हो जाता है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, यह वीडियो रियल है और युवक चलती ट्रेन पर स्टंट कर रहा है और दुर्घटना में उसकी मौत हो जाती है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Daredevil Stunt On Train… Top Speed, No Fear”

Verified

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है

हमने वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर और रिवर्स इमेज सर्च करके अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू की. हमें Instagram पर एक वीडियो मिला जो वायरल वीडियो से हूबहू मेल खाता था. वीडियो जिस चैनल पर अपलोड था उसका नाम था @sphereofai हमने इस चैनल को गौर से देखा तो जाना कि इसपर अपलोड़ सभी वीडियो एआई द्वारा निर्मित हैं.

इसे देखने के बाद हमें यकीन हुआ कि यह वीडियो एआई द्वारा ही बनाया गया है. हमने इस वीडियो की जांच करने के लिए वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button