अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हुई दीपावली, भारत के लिए गर्व का पल

दीपावली अब यूनेस्को की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट (अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची) में शामिल हो गई है। त्योहार को इस साल नई प्रविष्टि के तौर पर सूची में जोड़ा गया है। इस सूची में कई अन्य देशों जैसे घाना, जॉर्जिया, कॉन्गो, इथियोपिया और मिस्र की सांस्कृतिक परंपराएं भी शामिल की गई हैं। यूनेस्को ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा – “नई प्रविष्टि: दीपावली, भारत। बधाई!”
🔴 BREAKING
New inscription on the #IntangibleHeritage List: Deepavali, #India🇮🇳.
Congratulations!https://t.co/xoL14QknFp #LivingHeritage pic.twitter.com/YUM7r6nUai
— UNESCO 🏛️ #Education #Sciences #Culture 🇺🇳 (@UNESCO) December 10, 2025
भारत इस समय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की अंतर-सरकारी समिति का सत्र आयोजित कर रहा है। यह बैठक दिल्ली के लाल किले में चल रही है। इसी बैठक के दौरान दीपावली को सूची में शामिल करने का फैसला लिया गया।
दीपावली, जिसे दीवाली भी कहा जाता है, भारत का सबसे बड़ा और लोकप्रिय हिंदू त्योहार है। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह त्योहार भारतीयों के लिए भावनाओं से जुड़ा हुआ है और पीढ़ियों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा – “यूनेस्को का यह दर्जा हमारे लिए जिम्मेदारी भी है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि दीपावली हमेशा जीवित विरासत बनी रहे।”
इस सत्र की अध्यक्षता भारत के यूनेस्को में राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि विषाल वी. शर्मा कर रहे हैं। लाल किले में यह 20वां सत्र 8 से 13 दिसंबर तक चल रहा है।





