भारत

गोवा नाइटक्लब हादसा: मालिक सौरभ लुथरा ने तोड़ी चुप्पी, जताया गहरा शोक

गोवा के अर्पोरा में स्थित नाइटक्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में हुई आग की घटना में 25 लोगों की मौत के बाद क्लब के मालिक सौरभ लुथरा ने सोमवार को दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, “प्रबंधन इस दुखद घटना में हुई जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता है और इस त्रासदी से गहराई से स्तब्ध है। हम मृतकों के परिवारों और घायलों के प्रति हर संभव सहायता और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस कठिन समय में हमारा दिल उनके साथ है।”

सौरभ लुथरा ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक हैं। रोमियो लेन एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट और बार की श्रृंखला है, जो दिल्ली, नोएडा, भुवनेश्वर और अन्य शहरों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैली हुई है। लुथरा को उनके रेस्टोरेंट व्यवसाय और खाद्य एवं पेय उद्योग में उत्कृष्ट काम के लिए जाना जाता है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की तस्वीरें और सेलिब्रिटीज़ के साथ उनकी फोटो भी देखी जा सकती हैं।

घटना शनिवार रात हुई थी, जिसमें 20 स्टाफ सदस्य और 5 पर्यटक मारे गए। eyewitnesss के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब क्लब में बेली डांस प्रदर्शन चल रहा था। कलाकारों ने कोल्ड पायरो स्टिक्स का इस्तेमाल किया, जिनसे आग की चिंगारी छत पर लगी, जो बांस, फाइबर और तिनके जैसी सामग्री से बनी थी। कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिर गया।

पुलिस ने अब तक क्लब के चार प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, बार मैनेजर और गेट मैनेजर शामिल हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button