दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी ने किया स्वागत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट पर जाकर उनका स्वागत किया। पुतिन इस दौरे पर 23वीं भारत–रूस सालाना समिट में हिस्सा लेंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रही है।
#WATCH | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे।
राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे। pic.twitter.com/Ih7OHYhkqc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2025
रूसी मीडिया के अनुसार, इस समिट में 10 सरकारी समझौतों और 15 से ज्यादा वाणिज्यिक और अन्य एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसे हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है।
दिल्ली पहुंचने के बाद PM मोदी पुतिन के सम्मान में निजी डिनर रखेंगे। अगले दिन कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
-
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर
-
राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
-
हैदराबाद हाउस में सीमित वार्ता और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह समिट द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने का अवसर है।





