भारत

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से जुड़े दो जासूस गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने पाकिस्तान को संवेदनशील सूचनाएं भेजने के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्धों पर आरोप है कि वे पाकिस्तान के संपर्क में थे और भारतीय सुरक्षा से जुड़ी क्लासिफाइड जानकारी वहां पहुंचा रहे थे।

एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पुरुष का नाम ए.के. सिंह है, जो गोवा में रहता था और भारतीय सेना में सूबेदार रह चुका है। वहीं महिला आरोपी का नाम रश्मि रविन्द्र पाल है, जो दमन में रहती है। जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों काफी समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारियां भेज रहे थे।

गुजरात एटीएस ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया। रश्मि पाल को दमन से और ए.के. सिंह को गोवा से पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि किस तरह की जानकारी भेजी जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन शामिल हो सकता है।

एटीएस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती सूचना में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जांच जारी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन दोनों के संपर्क में पाकिस्तान की ओर से कौन लोग थे और कितने समय से जासूसी का सिलसिला चल रहा था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button