रोहित शर्मा बने ODI क्रिकेट के ‘सिक्स किंग’, अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक हिटर कहा जाता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने अपना 352वां छक्का लगाकर वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला बल्लेबाज़ बन गए। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351 सिक्स) का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित ने मैच की शुरुआत 349 छक्कों के साथ की थी और सिर्फ तीन बड़े शॉट्स की जरूरत थी रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए। 20वें ओवर में जैसे ही उन्होंने गेंद को शानदार अंदाज़ में बाउंड्री के बाहर भेजा, पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा। भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी जश्न का माहौल बन गया।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि रोहित ने अफरीदी से लगभग 100 पारियां कम खेलकर यह रिकॉर्ड हासिल किया है। उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (331 सिक्स) और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270 सिक्स) काफी पीछे रह गए।
सीरीज़ के पहले ही मैच में रोहित की इस धमाकेदार बल्लेबाज़ी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह सफेद गेंद क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और उनके सामने गेंदबाज़ों के लिए टिकना आसान नहीं।





