Fact Check: इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने का यह वायरल वीडियो है AI Generated

अफ्रीकी देश इथियोपिया में 23 नवंबर को ज्वालामुखी फटने के बाद कई देशों के आसमान में राख का गुबार दिखा. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेजी से लावा फटता दिख रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने का है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर एक यूजन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “10,000 साल की नींद टूटी, इथियोपिया का हेली ज्वालामुखी धरती की आग बनकर जागा !” यूजर ने यह वीडियो नवंबर 26, 2025 को पोस्ट किया.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने जाना कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है
हमने वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर और रिवर्स इमेज सर्च करके अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू की. इससे हमें एक YouTube चैनल मिला, जहां वायरल वीडियो सितंबर 5, 2025 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो के कैप्शन में कुछ हैशटेग लिखे थे जिसमें से एक था #bamFatna जैसा कि हम जानते हैं ज्वालामुखी नवंबर में फटा है और यह वीडियो उससे पहले यानि सितंबर में पोस्ट किया गया है.

अपनी पड़ताल को शुरू करने के बाद जब हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा, तो वीडियो में हमें ब्लास्ट का गुबारा और लावा फटना बहुत ज्यादा साफ नजर आया, जो की वीडियो में दिखना आप्राकृतिक है. जिससे हमें इस वीडियो के एआई से बने होने का अंदेशा हुआ.
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने इस वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.






