IND vs SA ODI: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान

टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट मैच में मशरूफ है लेकिन इस बीच साउथ अफ्रीका के होने वाली ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल गर्दन की चोट की वजह से बाहर हो गए हैं, इसलिए केएल राहुल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली ODI सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. गिल को पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और वह गुवाहाटी में दूसरा मैच नहीं खेल पाए थे, जिसके कारण सिलेक्टर्स ने उन्हें ODI टीम से बाहर कर दिया.
सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया गया है, जबकि युवा टैलेंट यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ को भी जगह मिली है. राजकोट में हाल ही में साउथ अफ्रीका ‘A’ सीरीज में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी के साथ गायकवाड़ का शानदार फॉर्म उन्हें रोहित के साथ ओपनिंग स्पॉट के लिए मजबूत दावेदार बनाता है.
स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, और हार्दिक पांड्या भी टीम में नहीं हैं. तीन मैचों की ODI सीरीज 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को होनी है.
भारत के लिए एक बड़ी राहत ऋषभ पंत की वापसी है, जो दाहिने पैर में फ्रैक्चर से उबर चुके हैं, जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज से बाहर रहे थे. तिलक वर्मा की भी वापसी हुई है, जबकि ध्रुव जुरेल ने अपनी जगह बनाए रखी है. श्रेयस अय्यर के उपलब्ध नहीं होने से पंत, वर्मा और यहां तक कि कप्तान राहुल के बीच नंबर 4 स्थान के लिए मुकाबला करीबी तौर पर देखा जाएगा.
बता दें कि साउथ अफ्रीक के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल होंगे.





