त्रिपुरा में बड़ा हादसा: ट्रेन की टक्कर से पिक-अप वैन चकनाचूर, कई लोगों की मौत की आशंका

त्रिपुरा के धलाई ज़िले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। SK पारा रेलवे स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन ने पिक-अप वैन को टक्कर मार दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की आशंका है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक सही आंकड़ा जारी नहीं किया है।
#WATCH | Tripura: A passenger train collided with a pickup van near SK Para Railway Station in Dhalai. Deaths reported. More details awaited.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/r62zBGMLEa
— ANI (@ANI) November 20, 2025
हादसे की तस्वीरों में पिक-अप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त और पटरियों के किनारे मलबे की तरह नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार ट्रेन ने वैन को काफी दूर तक घसीटा, जिससे वाहन पूरी तरह कुचल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और मलबा हटाने का काम जारी है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और अधिकारी स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं।





