ताज़ा खबरेंभारत

गुरुग्राम में भी घर से निकलते ही फेस मास्क पहनना किया गया अनिवार्य

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कोरोनोवायरस के प्रकोप को देखते हुए घरों से बाहर निकलते समय लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया।

जिलाधीश अमित आर्य के आदेश अनुसार सभी व्यक्ति गली, अस्पताल कार्यालय मार्केट आदि स्थानों पर मांस पहनेंगे। यहां तक कि अपने व्यक्तिगत वाहन या सरकारी वाहन में भी यात्रा करते समय मास्क पहनना जरूरी किया गया है।

ALSO READ:  फैक्ट चेक | क्या कई देश COVID-19 रोगियों के शवों को समुद्र में फेंक रहे हैं? जानें सच

सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि वे बिना मास्क पहने बैठक में नहीं आएंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले, अन्य राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों जैसे कि दिल्ली, पंजाब और राजस्थान ने भी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button