शाहरुख खान ने मनाया अपना 60वां जन्मदिन, फैंस ने मन्नत के बाहर मनाया जश्न

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं, और उनके फैंस देश-विदेश में इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं। मुंबई में उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए हैं, ताकि अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पा सकें।
शाहरुख ने इस बार अपना जन्मदिन अलीबाग स्थित अपने बंगले में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। बताया जा रहा है कि वह शाम 4 बजे बांद्रा में फैंस से मिलने के लिए बाहर आएंगे।
बचपन की यादें: जब केक खरीदने के भी पैसे नहीं थे
शाहरुख खान ने एक बार अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया था कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। साल 2011 में अपने 46वें जन्मदिन पर उन्होंने कहा था, “मैं एक लोअर मिडिल क्लास परिवार से हूं। बचपन में मेरे पास जन्मदिन पर केक खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। हम कभी बड़ा सेलिब्रेशन नहीं करते थे। आज भी मैं अपना जन्मदिन बहुत सादगी से मनाना पसंद करता हूं। मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मेरे फैंस पूरी दुनिया में मेरे लिए जश्न मनाते हैं।”
फैंस के लिए खास तोहफा — फिल्म ‘King’ का टाइटल टीज़र रिलीज
अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘King’ का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज किया। इस छोटे से टीज़र में शाहरुख एक माफिया लुक में नजर आ रहे हैं — एकदम मास्सी और रुथलेस अवतार में।
फिल्म के मेकर्स ने इसे “A New Shah Rukh Khan Experience” बताया है। इस फिल्म से शाहरुख की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अर्शद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कई सितारे नजर आएंगे।
‘King’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, और यह फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





