खेलभारत

इंदौर में महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. बीते दिन ऐसा ही एक मामला इंदौर से आया जहां ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला क्रिकेटरों के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की.

बता दें कि महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर आई थी. वहीं जब टीम की दो खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल पास के एक कैफे की ओर जा रही थीं उस वक्त यह घटना हुई. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम एक बाइक सवार युवक ने दोनों महिला क्रिकेटर के साथ छेड़छाड़ की जब वह होटल से कुछ दूरी पर स्थित कैफे की ओर जा रही थीं. घटना से घबराईं खिलाड़ियों ने तुरंत अपने सुरक्षा उपकरण के जरिए एसओएस नोटिफिकेशन भेजा जिसके बाद तुरंत सुरक्षा अधिकारी उनके पास तक पहुंचे.

हलांकि इस शर्मसार घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और छेड़छाड़ के आरोपी युवक अकील को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि अकील स्थानीय निवासी है और उसने मौके का फायदा उठाकर यह हरकत की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह कोई सुनियोजित घटना थी या अचानक हुई वारदात.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button