भारत

दिल्ली के महरौली में बड़ा एनकाउंटर, शातिर बदमाश कोकू घायल

दिल्ली: दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार की सुबह-सुबह पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है. अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त एक शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, लेकिन पकड़े जाने से पहले उसने पुलिस पर गोलियां चलाकर ड्रामा क्रिएट कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और बदमाश को घायल कर दबोच लिया.

महरौली इलाके में दिल्ली पुलिस और वांछित अपराधी कोकू पहाड़िया के बीच हल्की गोलीबारी हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया. मुठभेड़ के दौरान, 2 पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में चोट आई. आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. गोली लगने के बाद पहाड़िया को काबू कर लिया गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. वह हथियार आपूर्ति सहित कई मामलों में वांछित था. आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उन्हें गुप्त सूनचा मिली कि महरौली के लाडो सराय श्मशान घाट रोड पर एक खतरनाक अपराधी हथियारों के साथ घूम रहा है. जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और सुबह करीब 3:15 बजे, जैसे ही संदिग्ध वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया. इस दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई.

जिसके बाद पुलिस ने भी देर न करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की. इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया.

कौन है ये शातिर अपराधी?

पकड़े गए बदमाश की पहचान 27 साल के कनिष्क उर्फ कोकू उर्फ विशाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मदनगीर इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल, भरी हुई मैगजीन और चार खाली कारतूस बरामद किए हैं. कनिष्क कथित तौर पर अवैध हथियारों की तस्करी के धंधे में लंबे समय से सक्रिय था.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button