ताज़ा खबरेंविदेश

कोलंबो, श्रीलंका से 40 किमी पूर्व पुगोड़ा शहर में बम धमाका, कोई हताहत नहीं

पुलिस और स्थानीय निवासियों ने बताया कि गुरुवार को श्रीलंकाई राजधानी कोलंबो के 40 किलोमीटर पूर्व में स्थित पुगोडा शहर में मजिस्ट्रेट अदालत के पीछे खाली जमीन पर एक विस्फोट हुआ है.

रविवार को ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती बम धमाकों के बाद, जिसमें 359 लोग मारे गए और लगभग 500 लोग घायल हो गए, श्रीलंका में फैले तनाव के समय ही एक और विस्फोट होने की खबर आ रही है.

आज के विस्फोट में किसी के हताहत होने की फ़िलहाल कोई खबर नहीं है.

ALSO READ: श्रीलंका में हुई बमबारी में स्थानीय व्यापार टाइकून के बेटे शामिल

रायटर के अनुसार, पुगोड़ा शहर में गुरुवार सुबह धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हमले के बाद श्रीलंका में एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है.

रविवार को हुए हमलों के बाद श्रीलंकाई पुलिस ने 40 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. I appreciate the effort put into this post. Watch equidia direct — live horse racing, Quinté+ analysis, pronostics, replays, and results. HD streaming with expert commentary and a comprehensive programme guide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button