भारत

Bihar Chunav: जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कुल 116 नामों का हुआ एलान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जन सुराज ने एक और बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने सोमवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इस नई सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं. इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 51 प्रत्याशियों का एलान किया था. इस तरह अब तक जन सुराज कुल 116 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.

पार्टी की दूसरी सूची में राज्य के कई जिलों से नए नाम जोड़े गए हैं.

  • शिवहर से नीरज सिंह को टिकट दिया गया है.
  • भागलपुर से अभयकांत झा उम्मीदवार होंगे.
  • बड़हरिया सीट से डॉ. शाहनवाज मैदान में उतरेंगे.
  • नरकटिया से लाल बाबू यादव, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, संदेश से राजीव रंजन सिंह,
  • बाजपट्टी से आजम अनवर हुसैन, हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर,
  • नरपतगंज से जनार्दन यादव और इस्लामपुर से तनुजा कुमारी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है.

जन सुराज ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय लोकप्रियता, सामाजिक जुड़ाव और संगठनात्मक सक्रियता को प्राथमिकता दी गई है. पार्टी का लक्ष्य है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में “जन से जुड़ा और पारदर्शी विकल्प” पेश किया जाए.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button