Fact Check: भारत में गायों ने नहीं की Lamborghini तबह, वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर जानवरों के हमलों के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में एक गाय सड़क के बीचों-बीच खड़ी एक लग्जरी कार पर कूदकर उसे बर्बाद कर रही है. इस वीडियो को भारत में हुई सच्ची घटना के रूप में शेयर किया जा रहा है. चलिए इसकी सच्चाई का पता लगाते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “Angry cow damages a Lamborghini in India” यह वीडियो अक्टूबर 6, 2025 को पोस्ट किया गया था.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है
गौर से देखने पर, गाय के हमले वाला वीडियो हमें अवास्तविक लगा और इस वीडियो में हमें कई विसंगतियां भी नजर आईं, जैसे कि जब बैल गाड़ी के ऊपर टक्कर मारने के लिए चढ़ता है तो उससे पहले की कार के बोनट पर टूटने का निशान आ जाता है, साथ ही वहां खड़े लोगों के चहरे भी अप्राकृतिक दिखाई दे रहे हैं.

इसके अलावा वीडियो के अंत में दुकानों के नाम वाले बोर्ड गायब होते दिखाई दे रहे हैं. ऐसी विसंगतियां अक्सर AI द्वारा निर्मित या डीपफेक वीडियो में ही पाई जाती हैं, जिससे संकेत मिलता है कि यह वीडियो संभवत: एआई का उपयोग करके बनाया गया है.
हमने संकेतों की सच्चाई को खोजने के लिए वायरल वीडियो के कुछ की-फ्रेम को तोड़ा और रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसमें हमें Instagram पर @aikalaakari नामक हैंडल पर अक्टूबर 4, 2025 को पोस्ट की गई पोस्ट मिली, जिसमें वही वीडियो था.

इसके बाद जब हमने इस हैंडल के bio को देखा तो हमने पाया कि इस हैंडल पर एआई द्वारा निर्मित वीडियो ही पोस्ट किए जाते हैं.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.






