ताज़ा खबरेंभारत

अनंतनाग में हिजबुल के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम

गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक संक्षिप्त गोलाबारी में हिज़बुल मुजाहिद्दीन  के दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने निष्प्रभावी कर सफलता अपने नाम की.

अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के बागेन्दर मोहल्ले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में इन आतंकिओं को निष्प्रभावी किया गया. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

खबरों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य घातक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. भारतीय सेना ने 2019 में अब तक 69 आतंकवादियों को मार गिराया है.

बुधवार को लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के पूरे नेतृत्व को खत्म कर दिया है.

ढिल्लों, जो सेना के श्रीनगर स्थित 15 कोर का नेतृत्व कर रहे हैं, ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 2019 में अब तक 69 आतंकवादियों को मार गिराया है. उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा हमले के बाद, सेना ने 41 आतंकवादियों को मार गिराया था, जिनमें से 25 जैश-ए-मोहम्मद संगठन के थे.

राज्य पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में ढिल्लों ने कहा, “जैश-ए-मोहम्मद के पूरे नेतृत्व को नष्ट कर दिया गया है. कोई भी संगठन अब घाटी पर हमला करने के लिए तैयार नहीं है.”

ALSO READ: उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी बनाम शीला दीक्षित; कांग्रेस ने दिल्ली में…

14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. हमले के कुछ दिनों बाद ही सुरक्षा बालों की ओर से बयान आया था कि हमले में शामिल सभी आतंकिओं को किसी ने किसी मुठभेड़ में मार गिराया गया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button