भारत

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस! 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

दिवाली-दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है. कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA Hike) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी. कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा.

जनवरी में कितनी हुई थी DA-DR बढ़ोतरी?

इससे पहले, केंद्रीय कैबिनेट ने 1 जनवरी, 2025 से महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी की थी, जिससे लगभग 1.15 करोड़ केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी खुश हुए थे. इस बढ़ोतरी के बाद, महंगाई भत्ता, बेसिक सैलरी के 53% से बढ़कर 55% हो गया था.

ये बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर तय फॉर्मूले के अनुसार की गई थी. बता दें क‍ि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से बचाने और उनकी जीवन-यापन लागत को समायोजित करने के लिए दिया जाता है.

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, उन्‍हें अभी महंगाई भत्ते के तौर पर 33,000 रुपये मिलता है. 3% की बढ़ोतरी के बाद उन्‍हें महंगाई भत्ते के रूप में 34,800 रुपये मिलेगा. यानी उनकी ग्रॉस सैलरी में 1,800 रुपये बढ़ जाएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button