ताज़ा खबरेंभारत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देर रात तबियत खराब होने के कारण उन्हें बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. बताया जा रहा है कि खरगे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके कारण यह उचित कदम उठाया गया.
सूत्रों के मुताबिक, खरगे की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जल्द ही उनकी सेहत को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है.
82 वर्षीय खरगे हाल के दिनों में लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों और बैठकों में व्यस्त रहे थे. कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने खड़गे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





