NM वेरिफाइड

Fact Check: एशिया कप में भारत की जीत के बाद हुए हंगामें का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

भारत ने सितंबर 28, 2025 को दुबई में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत ने भारतीय फैंस में खुशी की लहर थी वहीं पाकिस्तानी फैंस काफी नाराज दिखे. जीत के तुरंत बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और ट्रेंड करने लगा, जिसमें दावा किया गया कि इसमें पाकिस्तानी प्रशंसकों द्वारा अपनी टीम की हार पर स्टैंड में आक्रोश दिखाया और वहां मौजूद कुर्सियां तोड़ दीं. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हार के बाद पाकिस्तानियों का दुबई स्टेडियम में हंगामा’ यूजर ने यह वीडियो सितंबर 29, 2025 को पोस्ट किया था.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो भ्रामक है

वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें कई सोशल मीडिया पर सितंबर 8, 2022 का एक वीडियो मिला जो कि यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. इस वीडियो के कैप्शन में शाहजांह स्टेडियम के साथ-साथ अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों को टैग किया गया था. यानि दावे के साथ वायरल वीडियो भ्रामक है.

इसके अलावा भी हमें इंटरनेट पर कई ऐसी मीडिया रिपोर्टस मिलीं जिनमें यह दृश्य दिखाए गए. (यहां, यहांं) और इन रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटनाक्रम पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच के बाद का है. जहां सुपर-4 मैच में अफगानिस्तान की एक विकेट की हार के बाद, कुछ अफगान समर्थकों ने कथित तौर पर पाकिस्तानी प्रशंसकों पर हमला किया साथ ही स्टेडियम में तोड़फोड़ की.

हालांकि हमने इसकी पुष्टि के लिए इंटरनेट पर काफी सर्च किया लेकिन हमें कोई विश्वसनीय स्त्रोत या मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जो यह दर्शाती हौ कि सितंबर 28, 2025 को एशिया कप फाइनल के दौरान पाकिस्तान समर्थकों ने दुबई स्टेडियम में कोई हंगामा किया था.

निष्कर्ष

अंत: हमारी जांच में हमने पाया कि, भारत की 2025 एशिया कप जीत के बाद पाकिस्तानी प्रशंसकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा करने की वायरल क्लिप झूठी है. यह शारजाह में 2022 के पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच का है और इसका दुबई फाइनल से कोई संबंध नहीं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button