भारत

भारत के अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण से थर-थर कांपेगा पाकिस्तान

भारत ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने इस मिसाइल का परीक्षण किया है. खास बात ये है कि इस मिसाइल का परीक्षण रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से की गई है. ऐसा पहली बार है जब खास डिजाइन वाली रेल लॉन्चर से किसी मिसाइल को दागा गया है.

रक्षा मंत्री ने DRDO को सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”DRDO, स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) और सशस्त्र बलों को अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर हार्दिक बधाई. इस सफल परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल कर दिया है, जो रेल प्रणाली से मिसाइल लॉन्च की क्षमता रखते हैं.”

अग्नि-प्राइम रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से छोड़ी गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसको लेकर जानकारी शेयर की है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक्स पोस्ट के जरिए अग्नि प्राइम मिसाइल को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह अगली पीढ़ी की मिसाइल लगभग 2000 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने में सक्षम है और इसमें कई उन्नत विशेषताएं शामिल हैं. पहली बार इस प्रकार का परीक्षण विशेष रूप से तैयार किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया है.”

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button