Asia Cup 2025 Final Scenario: फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान! जानिए क्या है समीकरण

एशिया कप 2025 अपने अंतिम चरण में है. फाइनल 28 सितंबर को खेला जाना है. टूर्नामेंट की रेस में उतरी 8 टीमों में से अब सिर्फ 4 टीमें आगे बची है. सुपर-4 के बाद अब कोई दो टीमें फाइनल में खेलेंगी.
मंगलवार, 23 सितंबर को पाकिस्तान से मिली हार के बाद श्रीलंका भी लगभग-लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. अब रेस में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें रह गईं हैं जिन्होंने अभी तक सुपर-4 में 1-1 मैच जीता है. आज भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाना है, इस मुकाबले को जीतने वाली टीम लगभग-लगभग फाइनल का टिकट कन्फर्म कर लेगी. आईए एक नजर एशिया कप 2025 फाइनल के समीकरण पर डालते हैं-
आज भारत को मिल सकता है फाइनल का टिकट
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा मुकाबला हराते हुए जीत का आगाज किया. इस जीत के साथ भारत ने ना केवल 2 अंक अर्जित किए, बल्कि +0.689 का नेट रन रेट भी हासिल किया और टेबल पर टॉप पर बैठ गई. वहीं सुपर-4 का आज दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के साथ है. यह मुकाबला अगर भारत जीत जाती है तो उन्हें फाइनल का टिकट मिल सकता है.
पाकिस्तान के सामने होगी बांग्लादेश
सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सुपर-4 में अपने दो मैच खेल लिए हैं. पहले मैच में भारत से करारी हार मिली तो वहीं दूसरा मैच पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान के दो अंक हो गए. साथ ही नेट रन रेट के कारण पाकिस्तान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई. पाकिस्तान को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें अपने तीसरे मैच में बांग्लादेश को हर हाल में हराना होगा. हालांकि यह राह आसान नहीं होगी, क्योंकि बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है.
बांग्लादेश की हालत थोड़ी टाइट
बांग्लादेश ने सुपर-4 का अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ जीता. आज उनका दूसरा मुकाबला भारत के खिलाफ है. अगर आज के इस मुकाबले में कोई चमत्कार हुआ और बांग्लादेश यह मुकाबला जीती तो उनका फाइनल का टिकट लगभग-लगभग कन्फर्म हो जाएगा. अगर भारत आज 17वीं बार टी20 में बांग्लादेश को हराता है तो पाकिस्तान से उनका नॉकआउट मैच होगा.
श्रीलंका फाइनल की रेस से बाहर
सुपर-4 के अपने दोनों मुकाबले हारने के बाद श्रीलंका की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है. इसका अधिकारिक ऐलान आज बांग्लादेश पर भारत की जीत के साथ हो सकता है. श्रीलंका अधिकतम 2 ही पॉइंट्स तक पहुंच सकता है, ऐसे में उनके फाइनल में पहुंचने के चांसेस बिल्कुल नहीं है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





