बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिल्म ‘जवान’ (2023) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. यह उनके 33 साल लंबे करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है और इसीलिए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है.
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुपरस्टार शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया।
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/W0GD3Bco4b
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 23, 2025
हालांकि शाहरुख पहले भी कई बार अपनी शानदार अदाकारी के लिए सराहे गए हैं और फिल्मफेयर जैसे बड़े अवॉर्ड्स कई बार जीत चुके हैं, मगर यह नेशनल अवॉर्ड उनके करियर की उपलब्धियों को एक नए मुकाम पर ले जाता है. इससे पहले उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है और दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग ने उन्हें सुपरस्टार बनाया है. लेकिन राष्ट्रपति भवन में मिला यह सम्मान उनकी मेहनत, जुनून और लगातार दर्शकों से जुड़े रहने का सबसे बड़ा सबूत है.
आने वाली फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग दीपिका पादुकोण के साथ शुरू की है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





