भारत
‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा, पीएम मोदी बोले – अब हर खरीदारी में होगी बचत

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भारत की आर्थिक यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने बताया कि सोमवार से, यानी नवरात्रि के पहले दिन से, सरकार “नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी सुधार” (Next-Generation GST Reforms) लागू करने जा रही है।उन्होंने इसे “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया।





