ताज़ा खबरेंभारत

मां भारती की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है: धार में बोले पीएम मोदी

धार(मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम मित्र पार्क,धार का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान, 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान और सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ किया.

धार के अपने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया. हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक आंतकी ने रो रोकर अपना हाल बताया है. ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है.”

पीएम मोदी ने धार में कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है. हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक आंतकी ने रो रोकर अपना हाल बताया है. ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है.नया भारत घर में घुसकर मारता है.

पीएम मोदी ने कहा कि मां भारती की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. नारी, युवा, गरीब, किसान भारत के स्तंभ हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यहां से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ हो रहा है. देशभर में अलग अलग चरणों में आदि सेवा पर्व की गुंज पहले से ही सुनाई दे रही है. आज से इसका मध्य प्रदेश संस्करण भी प्रारंभ हो रहा है. ये अभियान धार समेत मध्य प्रदेश के आदिवासी समाज को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का सेतु बनेगा.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विश्वकर्मा जयंती के दिन देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां हुआ है. इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी. किसान को उसकी उपज का सही मूल्य मिलेगा. पीएम मित्र पार्क से युवाओं को बहुत बड़ी संख्या में रोज़गार मिलेगा.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button