वाराणसी से देहरादून तक: पीएम मोदी का दौरा राहत और कूटनीति दोनों पर केंद्रित

वाराणसी की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देहरादून पहुंचे। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी का यह दौरा राज्य में हाल ही में आई बाढ़ और भारी बारिश से हुई तबाही को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। मौसम खराब होने के कारण उनका हवाई सर्वेक्षण रद्द करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने स्टेट गेस्ट हाउस में ही बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों से राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacts with NDRF and SDRF personnel in Dehradun, Uttarakhand as he takes stock of the flood-situation in the state.
(Video Source: DD News) pic.twitter.com/mdmuixkPFr
— ANI (@ANI) September 11, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह राशि राज्य में बुनियादी ढांचे की मरम्मत और आपदा प्रभावितों की मदद पर खर्च की जाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।
इससे पहले वाराणसी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रामगुलाम भारत और मॉरीशस के बीच अटूट रिश्तों के आधार स्तंभ थे और उनकी जयंती दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रेरणा देती है।
वार्ता के बाद भारत ने मॉरीशस को विशेष आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के मुताबिक, इसमें पोर्ट लुई बंदरगाह का विकास, चागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र की निगरानी में सहयोग, अनुदान और मिश्रित वित्तीय सहायता, तथा प्रमुख परियोजनाओं के लिए ऋण सहयोग शामिल है।





