
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से हो रही बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं दूसरी ओर यही राहत परेशानी कब बन गई पता ही नहीं लगा. क्योंकि लगातार हो रही बारिश की वजह से जलभराव और ट्रैफिक जाम ने आम जिंदगी की रफ्तार थाम दी.
दरअसल सोमवार देर रात गुरुग्राम से लेकर साउथ दिल्ली तक सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं, ऑफिस जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे और कई इलाकों में पानी घुसने से लोग परेशान हो गए.
इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रशासन और नगर निगम पर जमकर गुस्सा निकाला. ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह बारिश के बाद की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए.
Situation of IFFCO Chowk Gurgaon at around 8.30 PM#GurugramRains #gurugramrain #Gurugram pic.twitter.com/PgB2zdVCvZ
— Anshul Garg (@AnshulGarg1986) September 1, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए. ट्विटर पर #DelhiRains और #GurugramRains ट्रेंड करने लगे. एक यूजर ने लिखा, पिछले 3 घंटों से हो रही भारी बारिश के बाद गुड़गांव का सोहना रोड पूरी तरह से जाम हो गया है; दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन पिछले 30 मिनट से अधिक समय से नहीं चल रहे हैं!
After heavy rainfall for the last 3 hours, Sohna Road in Gurgaon is fully packed; vehicles going towards Delhi have not moved for the past 30+ minutes! #sohnaroad #Gurgaon #GurgaonRains #traffic #DelhiRains #DelhiNCR #MonsoonRains #trafficjam pic.twitter.com/ZsomQAAs7v
— Jitesh Singh Rathi (@Stereoheart007) September 1, 2025
प्रशासन पर उठे सवाल
लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले नगर निगम और पीडब्ल्यूडी बड़े-बड़े दावे करते हैं कि ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जा रहा है. लेकिन हकीकत यह है कि पहली ही बारिश में शहर की पोल खुल जाती है. गुरुग्राम के कई इलाकों में तो पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों का सामान तक खराब हो गया. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “स्मार्ट सिटी गुरुग्राम में बारिश के बाद सड़कें नहीं, नदियां बहती हैं. करोड़ों का बजट जाता कहां है?”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here




