ताज़ा खबरेंभारत
कौन हैं राजेश सकारिया, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया हमला?

दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान एक अप्रिय घटना सामने आई है. जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया गया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे जनसुनवाई की गरिमा पर हमला बताया. हालंकि इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी के नाम की पुष्टि राजेश सकारिया नाम से की गई है.
राजेश सकारिया कौन हैं?
हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेशभाई खिमजीभाई सकारिया के रूप में हुई है.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजेश सकारिया का एक रिश्तेदार जेल में बंद है और उसकी रिहाई के लिए दिल्ली आया था. बताया जा रहा है कि वह अदालती कागजात लेकर मुख्यमंत्री आवास गया था, हालाँकि गुप्ता पर उसके अचानक हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
कई कारण बताए गए
- मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया और उसकी माँ भानु ने मीडिया को बताया कि राजेश कुत्तों का बहुत बड़ा प्रेमी है और दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें आश्रय स्थलों में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से परेशान था.
- सकारिया की माँ भानु ने मीडिया को बताया, “मेरे बेटे को कुत्तों से बहुत प्यार है. आवारा कुत्तों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वह गुस्से में था. और उसके तुरंत बाद दिल्ली चला गया. हमें और कुछ नहीं पता.”
- कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि 41 वर्षीय सकारिया अपने रिश्तेदार की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री से मदद मांगने जनसभा में गए थे. दिल्ली पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतज़ार है.
- सकारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. अधिकारियों ने उनकी पृष्ठभूमि और अन्य विवरणों की पुष्टि के लिए गुजरात पुलिस से भी संपर्क किया है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





