राजनीति

उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी से की मुलाकात

एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे राजनीतिक व सामाजिक अनुभव की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि राधाकृष्णन की चार दशकों से अधिक की जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव राष्ट्र को और समृद्ध बनाएगा। उन्होंने प्रार्थना की कि वे आगे भी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा करते रहें।


गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई एनडीए की बैठक के बाद सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले राधाकृष्णन लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं और जुलाई 2024 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

विपक्ष की ओर से अब तक किसी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button