NM वेरिफाइड

Fact Check: सुनामी से मची तबाही के बाद बस पर व्हेल का यह वीडियो है AI Generated

Fact Check: सुनामी से मची तबाही के बाद बस पर व्हेल का यह वीडियो है AI Generated

रूस में आए 8.8 के तीव्र भूकंप ने रूस की धरती को हिला कर रख दिया, वहीं सुनामी की चेतावनी ने भी वहां रह रहे लोगों को डरा दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनामी के बाद पूरा इलाका ध्वस्त हो गया. इसके अलावा एक बस पर मृत व्हेल फिश लोगों को ध्यान खींच रही है. हालांकि यह वायरल वीडियो सच है या फिर झूठ चलिए इसका पता लगाते हैं.

यूजर ने Instagram पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है “How Did This Happen? Whale on Bus After Tsunami” वीडियो को यूजर ने अगस्त 1, 2025 को पोस्ट किया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, सुनामी का वीडियो AI-Generated है

हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की तो हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां दिखी जो इशारा करती हैं की यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है. जैसे बस के ऊपर किसी स्टेच्यू की तरह शार्क मच्छली का दिखना, यह संभव नहीं है. साथ ही ध्यान से देखें तो वीडिया में बस के ऊपर मृत व्हेल का चहरा है ही नहीं मानों वह उसका हांथ हो, जिसमें ना आंख हैं न मुंह. तस्वीर के माध्यम से समझें.

इस जांच से हमें शक हुआ कि यह वीडियो AI Generated है.

 

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 98.6% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button