NM वेरिफाइड

Fact Check: UK में अफ्रीकन प्लेन का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

Fact Check: UK में अफ्रीकन प्लेन का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हवाई जहाज के ऊपर यात्रियों का सामान लदा हुआ दिख रहा है. साथ ही उस सामान में बकरी भी है. वायरल वीडियो को UK का बताया जा रहा है साथ ही यह हवाई जहाज African बताया जा रहा है. चलिए पता लगाते हैं कि इस वीडियो की सच्चाई के बारे में.

यूजर ने Instagram पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है “African Plane Arrives at UK!!”. वीडियो को यूजर ने जुलाई 2, 2025 को पोस्ट किया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI-Generated है

हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की तो हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां दिखी जो इशारा करती हैं की यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है. जैसे हवाई जहाज के ऊपर सामान और बकरी का लटका होना. वहीं अगर ध्यान से देखें तो वीडियो में बकरी आप्राकृतिक ढंग से मुड़ती दिख रही है.

इसके अलावा कई जगहों पर प्लाइट मैन के हाथ और चहरे भी आप्राकृतिक ढंग से बर्ताव करते दिखाई देते है. कहीं तो बकरी जिस बेल्ट से बंधी हुई है वह बेल्ट भी कभी गायब हो जाती है या फिर अजीब तरह से इधर से उधर दिखाई देती है.

 

हमने इस वीडियो की बारीखी से जांच की साथ ही इंटरनेट पर भी इसके बारे में पता लगाया तो हमारे हाथ Facebook की एक पोस्ट लगी जिसके कैप्शन में लिखा हुआ था, “They say the next BIG thing is AI, Indeed they are right.” इससे हमें और शक हुआ कि वाकई यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 97% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button