सावन का आखिरी सोमवार, बारिश के बाद भी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

आज सावन माह का चौथा और आखिरी सोमवार है. इसी के साथ सावन मास खत्म होने वाले है. वहीं आज इस आखिरी सोमवार पर सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. हालांकि कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव देखने को मिल रहा है लेकिन शिवभक्त इस मुसीबत को भी नजरअंदाज कर अपनी भक्ती का परिचय देने मंदिरों में पहुंच रहे हैं.
बता दें कि सावन माह का समापन 9 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म (रक्षाबंधन) के पर्व के साथ होगा. इससे पहले शिवभक्त आज सावन के अंतिम सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना कर अपने आराध्य भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं.
#WATCH गुवाहाटी, असम: सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के अवसर पर सुकरेश्वर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/YF5MlOcBqV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के अवसर पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/wjBKmFNzek
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
प्रयागराज में सोमेश्वर महादेव, मनकामेश्वर, नागवासुकी, तक्षक तीर्थ, पड़िला महादेव और दशाश्वमेध मंदिर जैसे प्रमुख शिवालयों में हजारों श्रद्धालु जुटे हुए हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर गूंज रहे हैं.
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/txTNb37bvs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025





