अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट बदली, अब 1 अगस्त को होगी रिलीज

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 1 अगस्त 2025 तय की गई है। फिल्म के मेकर्स ने यह जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की है।
#Xclusiv… WISE DECISION – AJAY DEVGN – JIO STUDIOS TO RELEASE ‘SON OF SARDAAR 2’ ONE WEEK LATER – ON 1 AUGUST 2025… OFFICIAL STATEMENT…#SonOfSardaar2 | #AjayDevgn | #JyotiDeshpande | #JioStudios pic.twitter.com/UQhu2V6TrZ
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 19, 2025
फिल्म की रिलीज डेट टालने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अजय देवगन की यह फिल्म मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर से बचना चाहती है। ‘सैयारा’ में अहान पांडे लीड रोल में हैं और यह फिल्म रिलीज के शुरुआती दिनों में ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स बटोर चुकी है। इसी वजह से ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ रवि किशन, मृणाल ठाकुर, दीपक डोबरियाल, नीरू बाजवा और चंकी पांडे जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म एक एंटरटेनमेंट पैकेज मानी जा रही है और फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।
अब देखना होगा कि 1 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।





