फैक्ट चेक: पप्पू यादव द्वारा तेजस्वी यादव को लेकर दिए यह बयान का वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: पप्पू यादव द्वारा तेजस्वी यादव को लेकर दिए यह बयान का वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में वह बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेज प्रताप यादव को लेकर कुछ टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पप्पू यादव को धक्का मिलने के बाद तेजस्वी यादव को लेकर यह टिप्पणी कर रहे हैं।
दरअसल, बीते 9 जुलाई को वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में बिहार में कांग्रेस और राजद सहित अन्य राजनितिक संगठनों व पार्टियों ने बिहार बंद बुलाया था। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी भी राजधानी पटना पहुंचे थे। राहुल गांधी को एक गाड़ी पर सवार होकर चुनाव आयोग के ऑफिस जाना था। इस गाड़ी में उनके साथ कई विपक्षी पार्टी के नेता थे, जिनमें कम्युनिस्ट पार्टी के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, डी राजा, विधानसभा में विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी शामिल थे। इसी दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी गाड़ी में चढ़ने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गाड़ी में चढ़ने से रोक दिया। साथ ही साथ सुरक्षाकर्मियों ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी गाड़ी में चढ़ने से रोक दिया।
इसी वाकया को लेकर सोशल मीडिया पर पप्पू यादव के कई वीडियो शेयर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “पप्पू यादव को धक्का खाकर बुद्धि आ गयी- तेजस्वी के नाम से लालू का नाम हट जाए तों कुत्ता भी नहीं पूंछेगा : पप्पू यादव अब किसी को पिटवा दोगे तो सच बोल ही देगा!”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सातत्य जानने के लिए हमने बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Live Cities नामक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे अक्टूबर 16, 2020 को अपलोड किया गया था।
गौरतलब है कि उक्त प्राप्त वीडियो उस दौरान का है, जब राजद ने पप्पू यादव पर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान बीजेपी से मिले होने का आरोप लगाया था।
पड़ताल के दौरान हमें अन्य कोई दूसरा वीडियो नहीं मिला लेकिन उपरोक्त प्राप्त वीडियो से एक बात साफ़ हो गयी थी कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बाल्की साल 2020 के दौरान का है।
उपरोक्त पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2020 के दौरान का है। जब पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकारी पार्टी और अन्य छोटे दलों के साथ प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था. हालांकि, साल 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था।





