दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बहुमंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए. एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने बचाव अभियान शुरू किया और 3-4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया.
उत्तर पूर्वी दिल्ली अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने कहा, “सुबह 7:15 बजे हमें सूचना मिली…7 लोगों को बचा लिया गया है शेष के लिए बचाव अभियान जारी है. अभी करीब 3-4 लोगों की फंसे होने की आशंका है. हम जल्द ही इन्हें बचा लेंगे. करीब 10-15 साल पुराना घर होगा.”
#WATCH उत्तर पूर्वी दिल्ली अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने कहा, “सुबह 7:15 बजे हमें सूचना मिली…7 लोगों को बचा लिया गया है शेष के लिए बचाव अभियान जारी है। अभी करीब 3-4 लोगों की फंसे होने की आशंका है। हम जल्द ही इन्हें बचा लेंगे। करीब 10-15 साल पुराना घर होगा।” https://t.co/RDbCHTCWaR pic.twitter.com/MAAFhDQJoZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2025
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.





