गुजरात में बड़ा हादसा, महिसागर नदी पर बना ब्रिज ढहने से 3 लोगों की मौत

गुजरात: वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढह गया, स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है. पुल के ढहने से अब तक 5 वाहन उसमें गिर चुके हैं. 3 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोगों को बचा लिया गया है. यह पुल 1985 में बना था. मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजकर जांच सौंप दी है.
#WATCH | वडोदरा, गुजरात: वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढह गया, स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। बचाव अभियान जारी है। https://t.co/c6J5D9rL3w pic.twitter.com/YmIacdHE1H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2025
पुल के ढहने की घटना पर सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने कहा, “हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है.”
आणंद कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया, “आज सुबह करीब 8 बजे, आणंद को वडोदरा से जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढह गया. वडोदरा प्रशासन से तुरंत संपर्क किया गया और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रक, एक इको, और कुछ बाइक नीचे गिर गए हैं. बचाव अभियान जारी है. वडोदरा प्रशासन और NDRF मौके पर मौजूद हैं… पुल पर फंसे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं. वडोदरा टीम, पुलिस प्रशासन, NDRF सभी बचाव अभियान में लगे हुए हैं…”
#WATCH | वडोदरा, गुजरात: आणंद कलेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया, “आज सुबह करीब 8 बजे, आणंद को वडोदरा से जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढह गया। वडोदरा प्रशासन से तुरंत संपर्क किया गया और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रक, एक इको, और कुछ बाइक… https://t.co/uCaeEywrGs pic.twitter.com/nBeh0AnRBU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2025
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच का आदेश दिया है. हादसे के तुरंत बाद अधिकारी सक्रिय हुए और नदी में गिरे वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया गया. साथ ही तैराकों ने शवों को बाहर निकालना शुरू किया.
#WATCH | वडोदरा, गुजरात: वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढह गया, स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। pic.twitter.com/Wbn1ogsXlo
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 9, 2025





