मनोरंजन

वायरल गर्ल मोनालिसा का म्यूजिक डेब्यू, ‘सादगी’ गाने से की एक्टिंग करियर की शुरुआत

सोशल मीडिया पर अपनी आंखों और सादगी से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। शनिवार को उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह अभिनेता उत्कर्ष सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इसी के साथ मोनालिसा ने अभिनय करियर की आधिकारिक शुरुआत कर दी है।

गाने में मोनालिसा ने सफेद लहंगा पहन रखा है और उनके लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उनकी मासूमियत और आंखों की अदाएं लोगों को एक बार फिर आकर्षित कर रही हैं। गाने के बोल, म्यूजिक और उत्कर्ष-मोनालिसा की कैमेस्ट्री को लेकर भी दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “मोना तो हैं ही क्यूट।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “बहुत सुंदर, खुशकिस्मत लड़की।” एक अन्य ने कमेंट किया, “इसलिए नाम है मोनालिसा, जिस नजरिए से देखो वैसी ही नजर आती हैं।” वीडियो को कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं और लोग मोनालिसा और उत्कर्ष की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2025 की शुरुआत में प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान एक माला बेचने वाली लड़की की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। अपनी expressive आंखों और मासूम चेहरे की वजह से वह लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। बाद में पता चला कि वह मोनालिसा थीं। इसके बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म में काम देने की घोषणा की थी।

अब मोनालिसा ने अपनी पहली ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस से साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक वायरल चेहरा नहीं, बल्कि प्रतिभावान अभिनेत्री भी हैं। आने वाले समय में वह फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button