मनोरंजन
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का ट्रेलर रिलीज, 20 जून को जी5 पर होगी स्ट्रीम

अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ एक बार फिर नए अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का ट्रेलर मंगलवार, 10 जून को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में दिलजीत एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक मर्डर केस की पेचीदा गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर में रोमांच और रहस्य के साथ-साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलता है।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ बोमन ईरानी, डायना पेंटी, सुमित व्यास, बनिता संधू, चंकी पांडे और रत्ना पाठक शाह जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज मिलने की उम्मीद है।
‘डिटेक्टिव शेरदिल’ को 20 जून, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा।





