हथियारों की खरीद में दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, वैश्विक खरीदी में 8.3% की हिस्सेदारी

पूरी दुनिया में हथियारों की खरीदारी में तेजी से इजाफा हो रहा है. हालिया अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर देशों द्वारा रक्षा बजट में बढ़ोतरी और आधुनिक तकनीकों से लैस हथियारों की मांग में तेजी आई है. विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय तनाव, सुरक्षा चिंताएं और वैश्विक शक्ति संतुलन के बदलाव इस रुझान के पीछे प्रमुख कारण हैं.
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में पूरी दुनिया का सैन्य खर्च 2,718 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. यह पिछले साल की तुलना में 9.4 फीसदी ज्यादा है. इतना ही नहीं यह शीतकाल के बाद से किसी एक वर्ष में सर्वाधिक बढ़ोतरी भी है. इस खर्च में 60 फीसदी हिस्सा सिर्फ पांच देशों का है, जिनमें अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और भारत शामिल हैं. चलिए तो बात करते हैं उन देशों की जो इस वक्त हथियार खरीदने में टॉपर पर हैं.
SIPRI की रिपोर्ट देखने से पता चलता है कि भारी हथियारों की खरीद में यूक्रेन दुनिया में सबसे आगे रहा है. साल 2015-2019 की तुलना में यूक्रेन ने हथियार खरीदने के मामले में 100 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की है. SIPRI की रिपोर्ट से पता चलता है कि यूक्रेन ने हथियार खरीदने के मामले में यूक्रेन का प्रतिशत 8.8 रहा है, जबकि भारत का प्रतिशत 8.3 रहा है. SIPRI के मुताबिक हथियार खरीदने वाले 5 देशों में सबसे ऊपर यूक्रेन, फिर भारत, फिर कतर, उसके बाद सऊदी अरब और पांचवें नंबर पर पाकिस्तान है.
| रैंक | देश | वैश्विक हथियार आयात का हिस्सा (2020-24) | शीर्ष 3 आपूर्तिकर्ता देश |
| 1 | यूक्रेन | 8.8% | संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, पोलैंड |
| 2 | भारत | 8.3% | रूस, फ्रांस, इजराइल |
| 3 | कतर | 6.8% | संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, ब्रिटेन |
| 4 | सऊदी अरब | 6.8% | संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन, फ्रांस |
| 5 | पाकिस्तान | 4.6% | चीन, नीदरलैंड, तुर्की |
The five largest arms importers in 2020–24 were: 🇺🇦 Ukraine, 🇮🇳 India, 🇶🇦 Qatar, 🇸🇦 Saudi Arabia, and 🇵🇰 Pakistan. Read the new SIPRI fact sheet on international arms transfers: https://t.co/x1ksmGTI2e pic.twitter.com/j4a9KcotqN
— SIPRI (@SIPRIorg) March 9, 2025
रिपोर्ट से पता चलता है कि यूक्रेन युद्ध का सबसे बड़ा फायदा अमेरिका को हुआ है. अमेरिका ने इस दौरान जनकर हथियार बेचे हैं. हथियार बेचने के मामले में अमेरिका का 2020-24 के दौरान प्रतिशत 43 रहा है. वहीं फ्रांस ने इस दौरान 9.6 प्रतिशत हथियार बेचे हैं. तीसरे नंबर पर रूस का स्थान है, जिसने 7.8 प्रतिशत हथियार बेचे, जबकि चौथे नंबर पर चीन का स्थान है, जिसने 5.9 प्रतिशत हथियार बेचे. चीन के बाद जर्मनी का स्थान है, जिसने 5.6, इटली 4.8 प्रतिशत, यूके 3.6 प्रतिशत, इजरायल 3.1 प्रतिशत, स्पेन 3 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया 2.2 प्रतिशत का स्थान है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





