पाकिस्तान से सटे 5 राज्यों में आज होगी मॉक ड्रिल, जानें क्या-क्या होगा?

ऑपरेशन शील्ड के तहत आज यानी कि शनिवार (31मई) को पाकिस्तान से सटे देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मॉक ड्रिल कराई जाएगी. इस दौरान ब्लैकआउट और सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं. गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल होने जा रही है.
बता दें कि यह मॉक ड्रिल पहले 29 मई को होनी थी लेकिन इस किसी कारण वर्ष स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद अब आज यानी कि शनिवार (31मई) को यह मॉक ड्रिल होनी है.
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि आपातकालीन और महत्वपूर्ण सेवाओं को छोड़कर, आस-पास के नागरिक संवेदनशील क्षेत्रों और संवेदनशील बिंदुओं पर पूर्ण ब्लैकआउट उपाय लागू किए जाएंगे और हवाई हमले के सायरन बजाए जाएंगे. ऑपरेशन शील्ड में एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य इमरजेंसी एजेंसियां भाग लेंगी. ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाना है. मॉक ड्रिल में नियंत्रित ब्लैकआउट का भी आयोजन किया गया.
ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली मॉक ड्रिल अमृतसर में रात 8 बजे से लेकर 8:30 बजे तक कराई जाएगी. चंडीगढ़ में भी रात 8 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा. हरियाणा सरकार ने कहा कि वह राज्य की आपातकालीन तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी.
अधिकारियों ने कहा कि अभ्यास शाम 5 बजे शुरू होगा. इसके अलावा हरियाणा सरकार ने कहा कि वह राज्य की आपातकालीन तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





