कोविड अपडेटभारत

बढ़ते कोरोना मामलों ने बढ़ाई चिंता! महाराष्ट्र में 66 और यूपी में 10 नए केस दर्ज

कोरोना वायरस के केस एक बार फिर से देश को डराने लगे हैं क्योंकि यह लगातार बढ़ रहे हैं. भारत में बुधवार सुबह तक 1047 एक्टिव केस पाए गए. जिसमें महाराष्ट्र में 66 और उत्तर प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस कोविड 19 की वजह से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है. पिछली बार कोरोना से सीखे हए देश इस बार कोविड से लड़ने के लिए तैयार है. इसलिए कोविड को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. कई राज्यों ने अस्पतालों को गाइडलाइन जारी कर दी है.

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 मई तक का डेटा अपडेट किया था. उसने बताया था कि देश में 1010 एक्टिव केस थे, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ गई है. महाराष्ट्र में 66 नए केस सामने आए हैं, जिसमें 31 केस मुंबई शहर के हैं. अगर यहां के कुल एक्टिव केस की बात करें तो वह 325 हो गया है. मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. जे जे हॉस्पिटल में 15 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है.

 

इसके अलावा पटान और अरुणाचल प्रदेश में भी कोरोना ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. बिहार में पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक महिला डॉक्टर, नर्स समेत 6 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि पटना में 31 वर्षीय एक व्यक्ति के कोविड से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जो ताजा लहर में बिहार का पहला मामला है. मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि एम्स पटना के एक डॉक्टर के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है.

 

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की मौजूदा लहर का पहला मामला सामने आया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जांपा ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच के जरिए मंगलवार को एक मां और बेटी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. गर्भवती महिला (34) ने सोमवार को बुखार और हल्की खांसी की शिकायत के बाद ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ कराया था जिसमें वह संक्रमित पाई गई. जांपा ने कहा, “संक्रमण की पुष्टि के लिए मंगलवार को आरटी-पीसीआर जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट में महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button