PM Modi ने दाहोद को दी 24,000 करोड़ रुपये की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

दाहोद, गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी को बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया.
#WATCH | दाहोद, गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/aQoAZpTx2b
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 26, 2025
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं. देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए वो हम भारत में ही बनाएं ये आज के समय की मांग है. भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है…आज हम स्मार्ट फोन से लेकर, गाड़ियां, खिलौने, सेना के अस्त्र-शस्त्र और दवाओं जैसी चीजें दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं.”
पीएम मोदी ने दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज 26 मई का दिन है, साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने पीएम के तौर पर शपथ ली थी. गुजरात के लोगों ने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया और बाद में देश के लोगों ने मुझे आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी. मैं देश की सेवा में दिन रात जुटा रहा. इन वर्षों में देश ने वो फैसले लिए जो अकल्पनीय थे. दशकों पुरानी बेड़ियों को तोड़ा है. देश हर सेक्टर में आगे बढ़ा है. देश आज निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उंजाले में तिरंगा फहरा रहा रहा है.’
पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘कुछ लोगों को गाली देने की आदत हो गई है. कहते थे कि चुनाव आया तो मोदीजी उद्धाटन करने आ गए. कुछ होना नहीं है, लेकिन आज सब देख रहे हैं. 3 साल में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (ट्रेन इंजन) तैयार हो गया है और थोड़ी देर पहले मैंने हरी झंडी दिखाई है.’





