IPL2025

SRH vs KKR: पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आज आईपीएल 2025 के मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने जा रही है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों टीमें आईपीएल 2024 के फाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने हैदराबाद को करारी शिकस्त दी थी। लेकिन इस बार दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया और वे प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

हालांकि, सीजन के अंतिम मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी में सुधार देखने को मिला है और टीम ने कुछ शानदार प्रदर्शन किए हैं। वहीं, केकेआर का पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था।

SRH और KKR की संभावित टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद:
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में)।

कोलकाता नाइट राइडर्स:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्खिया या स्पेन्सर जॉनसन (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में)।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button