IPL2025

IPL 2025:अरुण जेटली स्टेडियम में आज SRH बनाम KKR का मुकाबला

आईपीएल 2025 का लीग चरण आज खत्म होने जा रहा है, और रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं, लेकिन मुकाबला रोमांचक हो सकता है क्योंकि दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स की भरमार है।

अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 97 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 46 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 48 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। यह आंकड़े बताते हैं कि यहां टॉस ज्यादा निर्णायक नहीं होता, लेकिन ओस की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

शनिवार रात दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है, जिससे पिच में नमी रहने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 157 रन बनते हैं। पेसर्स को यहां ज्यादा सफलता मिलती है—अब तक तेज गेंदबाजों ने 668 विकेट चटकाए हैं, जबकि स्पिनरों को 349 विकेट मिले हैं। हालांकि, छोटी बाउंड्री की वजह से स्पिनरों को मार भी खूब पड़ती है।

SRH और KKR की संभावित टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद:

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में)।

कोलकाता नाइट राइडर्स:

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्खिया या स्पेन्सर जॉनसन (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में)।

हालांकि यह मुकाबला टूर्नामेंट की रेस पर असर नहीं डालेगा, लेकिन दर्शकों को दोनों टीमों के बीच एक हाई-स्कोरिंग और एंटरटेनिंग मैच की उम्मीद जरूर रहेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button