टॉस चेन्नई के नाम, गुजरात को पहले गेंदबाजी का मिलेगा मौका

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 67वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह दोनों टीमों के लिए इस सीजन का आखिरी लीग मैच है।
मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और फिलहाल 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। GT की कोशिश होगी कि वह यह मुकाबला जीतकर 20 अंकों के साथ टेबल टॉपर बनी रहे।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला साख बचाने का है। सीएसके का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में धोनी की टीम की कोशिश होगी कि वे जीत के साथ सीजन का अंत करें।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे/शेख रशीद, उर्विल पटेल, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कम्बोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।





