IPL2025

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और शनिवार को लीग के 66वें मैच में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में अहम माना जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। इस मैच में करुण नायर की दिल्ली की अंतिम एकादश में वापसी हुई है। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। हालांकि नियमित कप्तान अक्षर पटेल एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

पंजाब किंग्स की टीम में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। जोश इंगलिस और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस को टीम में शामिल किया गया है।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:
केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान)/माधव तिवारी, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: केएल राहुल

मैच में दोनों टीमें जीत की पूरी कोशिश करेंगी क्योंकि यह मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर को काफी हद तक साफ कर सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button