IPL2025

RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला, मैच से पहले RCB ने किया बड़ा बदलाव

आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच बरकरार है या तो यूं कहें कि अपने चरम पर है. क्योंकि आईपीएल की टॉप चार टीम फाइनल हो गईं हैं. लीग चरण के केवल छह मुकाबले शेष रह गए हैं. उसके बाद 29 मई से प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे. इससे पहले आज RCB का मुकाबला हैदराबाद से है. वहीं आज के इस मैच से पहले बेंगलुरू ने बड़ा दाव खेलते हुए टीम में अहम बदलाव किया है.

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने इंग्लिश युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज टिम सेफर्ट को अपने बेड़े में शामिल किया है. बीच सीजन में आरसीबी की तरफ से हुए बदलाव को लेकर फैंस भी आश्चर्यचकित हैं. दरअसल, जल्द ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का सामना सीमित ओवरों के प्रारूप में होने वाला है. आगामी घरेलू सीरीज के लिए जैकब बेथेल को भी इंग्लिश बेड़े में शामिल किया गया है. यही वजह है कि 21 वर्षीय युवा ऑलराउंडर राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण प्लेऑफ के मुकाबलों से बाहर हो गया है.

 

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 65वां मैच शुक्रवार, 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजयेपी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत): विराट कोहली, फिल साल्ट, जैकब बेथल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार सलाम, यश दयाल, सुयश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XII (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत): ट्रेविस हेड/अथर्व तायडे, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, कामिंडु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, इशान मलिंगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button