IPL2025

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के चलते MI की Playoff में एंट्री, DC को 59 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में 59 रन के अंतर से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने दिल्ली के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए DC 18.2 ओवर में 121 रन ही बना सकी.

 

दरअसल, बुधवार को मुंबई में भारी बारिश का अनुमान था, लेकिन पूरे मैच के दौरान शांत रहे बादल मुकाबला खत्म होने के बाद बरस ही पड़े. प्राइज सेरेमनी के दौरान सूर्यकुमार यादव के पास भले ही छाता था, लेकिन प्लेयर्स का इंटरव्यू लेने वाले हर्षा भोगले भीग रहे थे. हर्षा ने कहा कि शायद मैं यहां अकेला हूं, जिसके पास छाता नहीं है, बस फिर क्या था सूर्या ने हर्षा भोगले के साथ अपना छाता शेयर कर लिया.

मुंबई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर तूफानी पारी से फैन्स का दिल जीत लिया. सूर्या ने 43 गेंद पर 73 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में सूर्या ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. सूर्या की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बना पाने में सफल रही. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को हर हाल में जीत की जरूरत थी, लेकिन 180 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन पर ही ढेर हो गई. जसप्रीत बुमराह (3/12) और मिशेल सेंटनर (3/11) ने गेंद से दबदबा बनाया और 59 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई. सूर्या को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. सूर्या ने अपनी पारी के दौरान टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button