IPL2025

IPL 2025: इकाना स्टेडियम में आज होगी लखनऊ और हैदराबाद की टक्कर

आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम को शुरू होगा। जहां हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला बेहद निर्णायक है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। फिलहाल लखनऊ ने 11 मैचों में 10 अंक हासिल किए हैं और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

लखनऊ का इकाना स्टेडियम आमतौर पर लो स्कोरिंग पिच के रूप में जाना जाता है। यहां की पिच धीमी रहती है और बाउंस भी कम होता है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता। हालांकि 180-190 का स्कोर यहां एक अच्छा टारगेट माना जाता है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि रात के समय ओस एक अहम भूमिका निभा सकती है।

लखनऊ में गर्मी अपने चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह 33 डिग्री तक गिर सकता है। ह्यूमिडिटी 31% से 46% के बीच रहने की संभावना है। अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

लखनऊ सुपर जायंट्स:
ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।

सनराइजर्स हैदराबाद:
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button